BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान की गन्ने की फसल पर चलवा दिया ट्रैक्टर सूदखोरों ने... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 26, 2021

किसान की गन्ने की फसल पर चलवा दिया ट्रैक्टर सूदखोरों ने...




रेवांचल टाईम्स - गन्ने की खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलवाने से व्यथित होकर ग्राम बाड़ीवाडा के किसान हरिनारायण वर्मा ने इसकी शिकायत चाँद थाने में दर्ज कराई है जिसमे लेख है कि जब वे चौरई सिविल न्यायालय में पेशी के लिए मौजूद थे तब हल्का पटवारी के साथ कुछ सूदखोरों ने मिलकर उनकी गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया किसान ने बताया कि चाँद तहसीलदार की कार्यशैली से भी वे लगातार परेशान हैं और इसी कारण अब परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी भी किसान हरिनारायण वर्मा ने दी है किसान ने जानकारी दी है कि उनका बड़ा बेटा मानसिक रोगी है कुछ सूदखोरों ने उनके बेटे के मानसिक रोगी होने का फायदा उठाने के लिए सुनियोजित तरीके से उसके नाम पर बाड़ीवाड़ा में स्थित दो एकड़ सिंचित भूमि जिसमे गन्ने की फसल लगी है उसे धोखे से साजिशकर्ताओं ने अपने नाम करा लिया है जिसकी जानकारी लगने के बाद किसान ने न्यायालय की शरण ली है साथ ही कब्जा दिलाने में जल्दबाजी कर रहे तहसीलदार के खिलाफ भी चौरई एसडीएम के पास गुहार लगाई है आरोप है कि तहसीलदार सूदखोरों के साथ मिलकर किसान को धमकाकर फसल लगी होने के बावजूद भी उक्त जमीन का कब्जा दिलाने लगातार दवाब बनाकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं 25 नवम्बर को यह केश चौरई न्यायालय में सुनवाई के लिए नियत था जिसमे किसान उपस्थित रहा परंतु गाँव में किसान की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने के लिए विपक्षी लोगों ने पटवारी की मौजूदगी में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया जिससे किसान को बड़ा नुकसान हुआ है इस मामले में बड़ा सवाल ये है कि एसडीएम कोर्ट में 30 नवम्बर को केश सुनवाई के लिए नियत है साथ ही सिविल कोर्ट में भी किसान ने केश दायर किया है गुरुवार को किसान कोर्ट में मौजूद था फिर भी चाँद तहसीलदार को कब्जा दिलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों है पीड़ित किसान का आरोप है कि तहसीलदार और राजस्व अमला विरोधियों से सांठ गांठ कर जबरन उन पर दवाब बनाकर उन्हें परेशान कर रहा है लगातार दवाब से परेशान किसान ने अब परिवार समेत चौरई अनुविभाग मुख्यालय में आत्महत्या करने का मन बना लिया है इसके लिए उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी कार्यालय में दूरभाष से चेतावनी दे दी है अब देखना होगा कि चाँद तहसीलदार के लिए जिला प्रशासन क्या की ओर से क्या एक्शन होगा ।

No comments:

Post a Comment